..डीएइएसआई पाठ्यक्रम का एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम का उदघाटन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 11 Mar 2026 7:44 PM
विज्ञापन
जिला समाहरणालय के आत्मा कार्यालय सभागार रामगढ़ में डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीएईएसआई 2025-26 का उदघाटन बुधवार को हुआ.
विज्ञापन
रामगढ़. जिला समाहरणालय के आत्मा कार्यालय सभागार रामगढ़ में डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीएईएसआई 2025-26 का उदघाटन बुधवार को हुआ. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा रामगढ़ डॉ रायमनी हेम्ब्रम, जिला पशुपालन पदाधिकारी रामगढ़ डॉ लाल बिहारी प्रसाद, मत्स्य पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला योजना व मुल्यांकन पदाधिकारी राहुल राज महली, उप परियोजना निदेशक-सह-फैसिलीटेटर डीएईएसआई पाठ्यक्रम संजय कुमार मंडल, इफिको के मार्केटिंग ऑफिसर चन्द्रगुप्त कुमार व देसी पाठ्यक्रम के 40 अभ्यर्थी शामिल थे. मौके पर उप परियोजना निदेशक सह फैसिलीटेटर डीएईएसआई पाठ्यक्रम संजय कुमार मंडल ने पाठ्यक्रम से संबंधित विषय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीएईएसआई पाठ्यक्रम जिले के लाईसेंसधारी ईनपुट डीलर्स व बगैर लाइसेंसधारी अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में शामिल किये गये हैं. एक वर्षीय यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रत्येक रविवार को आत्मा सभागार रामगढ़ में संचालित किया जायेगा. पाठ्यक्रम से संबंधित क्विज परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा व वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को डीएईएसआई का सर्टिफिकेट मैनेज हैदराबाद के द्वारा प्रदान किया जायेगा. उन्हाने सभी अभ्यर्थियों से किया कि कम से कम 75% उपस्थिति की अनिवार्यता बतायी. कहा कि कम उपस्थिति होने पर अभ्यर्थी को वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया जायेगा. आत्मा के निदेशक डॉ रायमनी हेब्रम द्वारा सभी अभ्यर्थियों को अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक करने की सलाह दी. उन्होने कहा कि आप सभी प्रतिभागी कृषि विभाग के एग्री स्टेक होल्डर हैं. आपके द्वारा कृषकों को बहुत ही उपयोगी बातों की जानकारी प्राप्त होती है. इसका आयोजन मैनेज हैदराबाद द्वारा प्रायोजित उपादान विक्रेताओं के लिए कृषि प्रसार सेवा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के तहत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










