अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
Published by : VIKASH NATH Updated At : 11 Mar 2026 7:46 PM
जिला खनन विभाग के द्वारा बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 05.30 बजे थाना चौक के समीप मुख्य मार्ग पर नईसराय के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर की जांच की गयी.
रामगढ़. जिला खनन विभाग के द्वारा बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 05.30 बजे थाना चौक के समीप मुख्य मार्ग पर नईसराय के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर की जांच की गयी. लाल रंग के ट्रैक्टर के डाला पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया. खान निरीक्षक द्वारा ट्रैक्टर के चालक से कागजातों की जांच की गयी. जांच के क्रम में ट्रैक्टर के अंदर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर रामगढ थाना लाया गया. ट्रैक्टर के मालिक, चालक व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति व अन्य धाराओं के तहत रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. बता दें कि उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज रामगढ़ के द्वारा जिला में अवैध खनन व खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर रैलीगढ़ा में भूमि पूजन
गिद्दी. श्रीश्री 108 शिव हनुमान राधा कृष्ण राम दरबार वार्षिक नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर बुधवार को रैलीगढ़ा बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भूमि पूजन किया गया. यज्ञाचार्य जीवन पांडेय, महावीर शास्त्री ने यजमान सुदामा शर्मा, प्रमिला देवी तथा अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय से विधिवत ढंग से पूजा करायी. नगर भ्रमण के बाद ध्वज स्थापित किया गया. महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरूआत की जायेगी. 27 मार्च को हवन व रामनवमी जुलूस तथा 28 मार्च को भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन किया जायेगा. इस अवसर पर रैलीगढ़ा एसओएम आलोक मल्लिक, सुभाषचंद्र राजभर, यज्ञ समिति के सचिव प्रेमचंद शर्मा, अनिल नायक, भाजपा नेता पुरूषोत्तम पांडेय, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया गुंजन साव, गोलू उपाध्याय, प्रदीप, जगदीश सिंह, मुन्ना शर्मा, मुन्ना त्रिपाठी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










