सिविल सेवा दिवस मनाया गया

Updated at : 22 Apr 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
सिविल सेवा दिवस मनाया गया

रामगढ़ : छत्तर-मांडू स्थित जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को सिविल सेवा दिवस मनाया गया. सिविल सेवा दिवस के मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को सुशासन की प्रतिज्ञा दिलायी. प्रतिज्ञा में कहा कि हम भारत के नागरिक यह शपथ लेते हैं कि सुशासन एवं जनहित के प्रति […]

विज्ञापन

रामगढ़ : छत्तर-मांडू स्थित जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को सिविल सेवा दिवस मनाया गया. सिविल सेवा दिवस के मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को सुशासन की प्रतिज्ञा दिलायी. प्रतिज्ञा में कहा कि हम भारत के नागरिक यह शपथ लेते हैं कि सुशासन एवं जनहित के प्रति अपने देश के नागरिकों के लिए निष्पक्ष होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना जनहित के प्रति कुशलता एवं ईमानदारी से ससमय कार्य करेंगे.

नागरिकों को सरकारी सेवाओं की उपलब्धता निर्धारित समय में सुनिश्चित करायेंगे. उन्होंने सिविल सेवा दिवस पर कहा कि हम सब साथ मिल कर चलें. किसी के साथ कोई भी मतभेद न करें, हम सभी भारत के नागरिक हैं. उपायुक्त ने अधिकारी अथवा कर्मी को किसी के भी प्रलोभन में नहीं आकर ईमानदारीपूर्वक जनहित में कार्य करने की बात कही.

मौके उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, डीआरडीए निदेशक ज्याेत्सना सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माकिरण मुंडा, श्रम अधीक्षक रमेश सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कृषि विभाग पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola