प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना

Updated at : 12 Apr 2018 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना

मेदिनीनगर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आम जनता को सावधान किया. कहा कि भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाली भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है. आज देश में जो कुछ भी हो रहा है उसे रोक पाने में भाजपा विफल रही है. उन्होंने उत्तर […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आम जनता को सावधान किया. कहा कि भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाली भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है. आज देश में जो कुछ भी हो रहा है उसे रोक पाने में भाजपा विफल रही है. उन्होंने उत्तर प्रदेश व जम्मू कश्मीर में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार बुधवार को बेलवाटीका स्थित बंधन मैरेज हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही पुंजीपतियों का हितैषी रही है. उसके एजेंडे में गरीब व मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है. यही वजह है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को परेशान किया जाता है. उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की. कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के कांग्रेस के मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद जश्न नहीं मनायेंगे बल्कि जनमुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेंगे. चुनाव में जनता गोलबंद होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें और जनविरोधी भाजपा को सबक सिखायें.
मौके पर चुनाव प्रभारी डॉ अजय शाहदेव, चुनाव कैंपेनिंग के चेयरमैन हृदयानंद मिश्र, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, मेयर प्रत्याशी मीना देवी, डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह, श्यामनारायण सिंह, पप्पू अजहर, बिट्टु पाठक, अरविंद तूफानी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola