सड़कों पर बहने लगा है बारिश का पानी

Updated at : 10 Apr 2018 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर बहने लगा है बारिश का पानी

पिपरवार : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पिपरवार कोयलांचल का मौसम सुहाना हो गया है. धूल-गर्द से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो गया है. सड़कों पर फिसलन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नालियां जाम होने से […]

विज्ञापन
पिपरवार : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पिपरवार कोयलांचल का मौसम सुहाना हो गया है. धूल-गर्द से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो गया है. सड़कों पर फिसलन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है. कई जगहों पर जल जमाव हो गया है. विभिन्न कॉलोनियों के कई घरों में भी बारिश का पानी घुस जाने से लोग परेशान हैं.
मौसम की मार खेती-किसानी पर भी पड़ा है. सब्जियों की किल्लत हो गयी है. वहीं दूसरी ओर ईंट व्यवसाय में लगे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. मिट्टी से बर्तन बनानेवाले कुंभकारों के चाक के पहिये थम गये हैं. महुआ व आम की फसल को इस बेमौसम की बारिश व आंधी से सर्वाधिक नुकसान हुआ है. महुआ के पेड़ों से महुआ टपकना बंद हो गया है तो बड़ी मात्रा में आम की मंजर आंधी-पानी की भेंट चढ़ गये हैं. कोयलांचल के खदानों में भी मौसम की मार पड़ने से उत्पादन प्रभावित हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola