15 को चुनाव सामग्री प्राप्त करें
Updated at : 10 Apr 2018 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : नगर परिषद निर्वाचन 2018 चुनाव को लेकर गांधी स्मारक +2 आदर्श उच्च विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निदेश […]
विज्ञापन
रामगढ़ : नगर परिषद निर्वाचन 2018 चुनाव को लेकर गांधी स्मारक +2 आदर्श उच्च विद्यालय रामगढ़ में सोमवार को पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निदेश दिया कि 15 अप्रैल 2018 को सभी मतदान कर्मी चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए ससमय पहुंचे.
प्रशिक्षण के वरीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, निदेशक, डीआरडीए द्वारा सम्पन्न कराया गया. पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को ग्रुपवार 06 हॉल में विभिन्न प्रतिनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी , पर्यवेक्षक सहायकों के देखरेख में मास्टर ट्रेनरों द्वारा इवीएम मशीन व मतदान संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




