लबगा से लापता तीन छात्र बरामद

Updated at : 10 Apr 2018 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
लबगा से लापता तीन छात्र बरामद

भुरकुंडा : बासल थाना क्षेत्र की लबगा पंचायत से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को बासल पुलिस ने सोमवार की सुबह आठ बजे गेगदा में नदी किनारे से बरामद किया. बताया गया कि लबगा के रामकुमार मुंडा का पुत्र कौशल मुंडा, शिवशंकर महतो का पुत्र आदित्य कुमार व रंजीत गुप्ता का पुत्र विशाल कुमार रविवार […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : बासल थाना क्षेत्र की लबगा पंचायत से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को बासल पुलिस ने सोमवार की सुबह आठ बजे गेगदा में नदी किनारे से बरामद किया. बताया गया कि लबगा के रामकुमार मुंडा का पुत्र कौशल मुंडा, शिवशंकर महतो का पुत्र आदित्य कुमार व रंजीत गुप्ता का पुत्र विशाल कुमार रविवार दोपहर 12 बजे से गायब थे.

तीन बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. रात्रि आठ बजे परिजनों ने इसकी सूचना बासल थाने को दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी. रात में भी बच्चों की काफी खोजबीन की गयी. इस बीच पुलिस ने तीनों को गेगदा में नदी किनारे से बरामद किया. कौशल उमवि लबगा में दूसरी व विशाल तीसरी, आदित्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है. बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने कहा कि पूछताछ में छात्रों ने खुद से खेल-खेल में दूर चले जाने की बात बतायी है. रात के कारण वे

घर नहीं लौट सके. दूसरे गांव में पुआल के मचान के पास सो गये थे. यह भी बताया विशाल कुमार इससे पूर्व दो बार इस तरह घर से गायब रह चुका है. तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola