ठेकेदार अजय दुबे का किया अपहरण, मुक्त
Updated at : 24 Mar 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

उदय सिंह के अपहरण करने के इरादे से पहुंचे थे, नहीं मिले आठ लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस कर रही है जांच गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के ठेकेदार अजय कुमार दुबे को कुछ लोगों ने शुक्रवार को रैलीगढ़ा पुल से अपहरण कर लिया. बाद में उन्हें अरगडा मोड़ के पास छोड़ दिया. इस संबंध में […]
विज्ञापन
उदय सिंह के अपहरण करने के इरादे से पहुंचे थे, नहीं मिले
आठ लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के ठेकेदार अजय कुमार दुबे को कुछ लोगों ने शुक्रवार को रैलीगढ़ा पुल से अपहरण कर लिया. बाद में उन्हें अरगडा मोड़ के पास छोड़ दिया.
इस संबंध में अजय कुमार दुबे के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें मंतोष, अमित पांडेय सहित छह अन्य अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अजय कुमार दुबे का कहना है कि उनके मोबाइल पर अमित पांडेय ने शुक्रवार सुबह फोन किया और गिद्दी के ठेकेदार उदय सिंह से बात कराने को कहा. रैलीगढ़ा पुल के पास कुछ अपना कार्य करने के सिलसिले में खड़े थे. इसी दौरान मेरे मोबाइल पर पुन: अमित पांडेय ने फोन किया.
इसके बाद चरही के मंतोष व अमित पांडेय अपने समर्थकों के साथ दो वाहन से रैलीगढ़ा पुल पर पहुंचे और उदय सिंह को गाली-ग्लौज देने लगे. वे लोग हम से कहने लगे कि टेंडर वापस ले लो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. उदय सिंह के नहीं आने पर वे लोग मेरे साथ गाली -गलाैज करने लगे. धक्का-मुक्की करते हुए उनलोगों ने जबरन हमें वाहन पर बैठा लिया और अरगडा की ओर ले गये. गिद्दी के एक मुखिया ने अरगडा के राजनीतिक दल के नेता से बातचीत की. इसके बाद उनके कहने पर अजय कुमार दुबे को अरगडा मोड़ पर छोड़ दिया.
अजय का कहना है कि गिद्दी के ठेकेदार उदय सिंह कुजू व चरही कोयला क्षेत्र में लाखों रुपये का इलेक्ट्रिकल टेंडर लिया है. इसे लेकर कुछ दिनों से उन पर दबाव बनाया जा रहा है. वे लोग उदय सिंह को अपहरण करने के इरादे से पहुंचे थे. उदय सिंह नहीं मिले, तो वे लोग हमें उठा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




