प्रकृति का पर्व है सरहुल : चंद्रप्रकाश

Updated at : 21 Mar 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति का पर्व है सरहुल : चंद्रप्रकाश

मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को पहान बिरसा व चरनु पहान ने पूजन कराया रामगढ़ : सरना पतरा वनखेता में 20 मार्च को सरहुल महोत्सव का आयोजन नागपूरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल बेदिया ने की. संचालन संजय मुंडा ने किया. महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, […]

विज्ञापन
मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को पहान बिरसा व चरनु पहान ने पूजन कराया
रामगढ़ : सरना पतरा वनखेता में 20 मार्च को सरहुल महोत्सव का आयोजन नागपूरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल बेदिया ने की. संचालन संजय मुंडा ने किया.
महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू जिला सचिव सह नप उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कुमार महतो, मुखिया कलावती देवी, पूर्व प्रमुख माधवी देवी मौजूद थे. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को पहान बिरसा व चरनु पहान ने पूजन कराया. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रकृति के दोहन व छेड़छाड़ से दुनिया परेशान है. हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को संजो कर रखा था. हमें इसे आगे बढ़ाना है. मनोज महतो ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ प्रकृति की रक्षा करनी है.
यह मानव जीवन के लिए आवश्यक है. मौके पर विजय कुमार मुंडा, राजेंद्र महतो, लालमोहन बेदिया, रामदयाल मुंडा, सुखलाल करमाली, रामचरण बेदिया, संटू महतो, अरुण अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार कश्यप, राजेश कुशवाहा, रामस्वरूप बेदिया, प्रदीप मुंडा, हरिलाल बेदिया, महेश बेदिया, पुरुषोतम बेदिया, सहराज करमाली, शिवचरण बेदिया, बालकिशुन बेदिया, सुरेंद्र मुंडा सहित समिति के लोगों ने सराहनीय सहयोग किया. मौके पर दिल्लू ग्रुप रांची के कलाकार दिल्लू दिलबाग, सुमन गुप्ता, केके बेदिया, अनीश डांसर ने लोगों का मनोरंजन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola