टक्कर के बाद जलने लगी बाइक, जिंदा जला युवक

Updated at : 11 Mar 2018 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
टक्कर के बाद जलने लगी बाइक, जिंदा जला युवक

रामगढ़ : रामगढ़ – बरकाकाना मार्ग पर आर्मी पब्लिक स्कूल के गेट के समक्ष बाइक दुर्घटना के बाद आग लग गयी. इसमें बाइक जल गयी आैर इस पर सवार एक युवक जल कर मर गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक सुभाष चौक की ओर से बरकाकाना की ओर जा रहे थे. […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ – बरकाकाना मार्ग पर आर्मी पब्लिक स्कूल के गेट के समक्ष बाइक दुर्घटना के बाद आग लग गयी. इसमें बाइक जल गयी आैर इस पर सवार एक युवक जल कर मर गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक सुभाष चौक की ओर से बरकाकाना की ओर जा रहे थे. स्कूल गेट के समक्ष बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक पर सवार युवक गिर गया आैर बिजली के पोल से टकरा गया. बाइक डिवाइडर की दूसरी ओर चली गयी.

इस दाैरान एक युवक दूसरी तरफ गिर गया आैर उसका पैर बाइक में फंस गया. बाइक में आग लग गयी. जब तक लोग जुटते, तब तक युवक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था. लोग चाह कर भी उसे नहीं बचा पाये. घटना में बचे युवक अपने साथी की हालात देख कर बदहवास हो गया. वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं था. सूचना मिलने पर दमकल व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दमकल की मदद से आग बुझायी गयी. पुलिस दूसरे युवक को थाना ले गयी. युवक ओरमांझी क्षेत्र का रहनेवाला बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola