ePaper

रामगढ़ में TPC के तीन नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 24 Nov 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ में TPC के तीन नक्सली गिरफ्तार

रामगढ़ : तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के नक्सली लगातार गिरफ्तार किये जा रहे हैं. राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में गुरुवार को 4 नक्सली गिरफ्तार किये गये. इनके पास से दो देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और एक बाईक बरामद हुए हैं. बोन मैरो ट्रांसप्लांट अब झारखंड में, जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा अस्पताल में […]

विज्ञापन

रामगढ़ : तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के नक्सली लगातार गिरफ्तार किये जा रहे हैं. राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में गुरुवार को 4 नक्सली गिरफ्तार किये गये. इनके पास से दो देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और एक बाईक बरामद हुए हैं.

बोन मैरो ट्रांसप्लांट अब झारखंड में, जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा अस्पताल में जल्द शुरू होगी सुविधा

पुलिस ने बताया कि ये उग्रवादी कोयला व्यवसाय से जुड़े लोगों और ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करते थे. पुलिस ने कहा कि टीपीसी का जोनल कमांडर मणिकांत उर्फ चौधरीजी इनका सरगना था. मणिकांत के कहने पर ही ये लोग अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते थे.

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, टीपीसी के गिरफ्तार नक्सली सभी नक्सली हिंसा की कई वारदातों में शामिल रहे हैं. इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

IN PICS : पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, TPC के 3 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नकद भी बरामद

पुलिस ने बताया कि ठेकेदारों से लेवी वसूलने के अलावा ये लोग गांवों में दहशत भी फैलाया करते थे. जोनल कमांडर मणिकांत के कहने पर ही ये लोग अलग-अलग इलाकों में जाकर फायरिंग करते थे और दहशत फैलाते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola