पंडालों में हो रही है श्रद्धा की बारिश

रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से हुई. शहर के पूजा पंडालों में सुबह से ही माता की पूजा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी. शाम में पूजा स्थलों पर संधि पूजन किया गया. लोगों ने स्वचालित झांकी को देख कर आनंद लिया. श्रद्धालुओं की […]
रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से हुई. शहर के पूजा पंडालों में सुबह से ही माता की पूजा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी. शाम में पूजा स्थलों पर संधि पूजन किया गया.
लोगों ने स्वचालित झांकी को देख कर आनंद लिया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रांची रोड से सुभाष चौक तक जाम की स्थिति रही. सुभाष चौक पूजा पंडाल, थाना चौक, गोला रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंडप, बिजुलिया पूजा पंडाल, मिलोनी क्लब, विकास नगर, पतरातू बस्ती, रांची रोड बाजार, इफिको, नयीसराय अस्पताल कॉलोनी, रांची रोड रेलवे स्टेशन के पूजा पंडालों में श्रद्धालुअों की भीड़ देखी गयी. शुक्रवार को महानवमी की पूजा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




