मुख्यमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान डीसी से मांगी रिपोर्ट

Updated at : 28 Sep 2017 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान डीसी से मांगी रिपोर्ट

भुरकुंडा: पतरातू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटल व ठेले लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. होटलों व ठेलों में मिलावटी तेल व खाद्य-पदार्थ का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है. सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने रामगढ़ डीसी से मामले पर रिपोर्ट […]

विज्ञापन

भुरकुंडा: पतरातू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटल व ठेले लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. होटलों व ठेलों में मिलावटी तेल व खाद्य-पदार्थ का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है.

सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने रामगढ़ डीसी से मामले पर रिपोर्ट मांगी है. डीसी ने रामगढ़ सिविल सर्जन को जांच कर अतिशीघ्र रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इधर, सिविल सर्जन ने जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है.

जांच कमेटी में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद, पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्वराज व मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक राम शामिल हैं. सीएस की इस जांच के आदेश के बाद पतरातू व भुरकुंडा क्षेत्र के होटल मालिकों में हड़कंप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola