नदी में डूबने से डीएवी के छात्र की मौत, शोक

Updated at : 19 Sep 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से डीएवी के छात्र की मौत, शोक

बरकाकाना. बरकाकाना. बरकाकाना क्षेत्र के सियरबुकी नदी में डूबने से 13 वर्षीय बालक अभिजीत शानू की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. खटाल संचालक रंजय कुमार का बेटा अभिजीत अपने भाई अभिषेक शानू के साथ घर के समीप नदी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर साइकिल धोने गया था. साइकिल धोने के बाद […]

विज्ञापन
बरकाकाना. बरकाकाना. बरकाकाना क्षेत्र के सियरबुकी नदी में डूबने से 13 वर्षीय बालक अभिजीत शानू की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. खटाल संचालक रंजय कुमार का बेटा अभिजीत अपने भाई अभिषेक शानू के साथ घर के समीप नदी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर साइकिल धोने गया था. साइकिल धोने के बाद दोनों भाई नहाने लगे.

इसी दौरान नदी के बीच में बारिश के कारण बने 20-25 फीट गहरे गड्ढे में दोनों भाई डूबने लगे. दोनों को डूबता देख वहां मौजूद सोनू मुंडा नदी में कूद पड़ा. किसी तरह उसने अभिषेक को खींचकर बाहर निकाला. लेकिन तब तक अभिजीत डूब गया था. शोर करने पर दर्जनों लोग वहां जुटे और नदी में खोजबीन शुरू की. करीब 15 मिनट बाद अभिजीत को निकाला गया.

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभिजीत डीएवी बरकाकाना में छठी क्लास का छात्र था. सूचना पर प्राचार्या डॉ उर्मिला सिंह भी अभिजीत के घर पहुंची. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी. शोक में डीएवी स्कूल सोमवार को बंद रहा. हालांकि परीक्षा के कारण कक्षा छह से आठ व कक्षा 11 के बच्चे स्कूल पहुंचे थे. परीक्षा समाप्त के तुरंत बाद स्कूल बंद कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola