गाड़ी में लगाया था पुलिस सायरन, मांगते थे रंगदारी, रंजीत मिश्रा और मो मुबारक को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 18 Sep 2017 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
गाड़ी में लगाया था पुलिस सायरन, मांगते थे रंगदारी, रंजीत मिश्रा और मो मुबारक को पुलिस ने दबोचा

पुलिस साइरन लगा कार भी जप्त रामगढ़ : एनजीओ एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा और मो मुबारक को पुलिस ने नाकेबंदी कर धर बदोचा है. दोनों पर नावाडीह पंचायत के बड़की बांध निवासी रोहित महतो को अगवा करने और रंगदारी मांगने का आरोप है. जानकारी के अनुसार रोहित […]

विज्ञापन

पुलिस साइरन लगा कार भी जप्त

रामगढ़ : एनजीओ एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा और मो मुबारक को पुलिस ने नाकेबंदी कर धर बदोचा है. दोनों पर नावाडीह पंचायत के बड़की बांध निवासी रोहित महतो को अगवा करने और रंगदारी मांगने का आरोप है. जानकारी के अनुसार रोहित को शनिवार की रात करीब 8 बजे घर से अगवा किया गया था.

बताया जा रहा है के रोहित को अगवा करने से पूर्व उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने के बाद रोहित को घर से उठाकर अगवा किया गया. आरोप है कि रंजीत मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रोहित महतो को अगवा किया था. जानकारी यह भी है कि रंजीत मिश्रा ने अपनी कार में अवैध तरीके से पुलिस सायरन लगा रखा था.

अगवा रोहित महतो को खोजने और रंजीत मिश्रा व मो मुबारक की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कई थानों की पुलिस रातभर परेशान रही. संभावित स्थानों की नाकेबंदी कर रात भर पुलिस वाहनों की चेकिंग करती रही. रविवार को शाम 4 बजे रामगढ़ शहर के बिजुलिया से रंजीत मिश्रा और मो मुबारक को गिरफ्तार किया गया.

दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रोहित महतो को भी बरामद कर लिया है. बताया गया कि एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के नाम पर रामगढ़ जिला में लोगों को डरा धमकाकर रंजीत मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध वसूली कर रहा था. रोब जमाने के लिए रंजीत मिश्रा ने अपनी कार में अवैध तरीके से पुलिस साइरन लगा रखी थी.

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

ये भी बताया जा रहा है कि ये लोग मीडिया से भी जुड़े हैं. हाल के दिनों में एंटी करप्शन संस्था के नाम पर लायंस हाल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था. इसमें जिले के कई वरीय पुलिस ऑफिसर भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम के नाम पर रंजीत मिश्रा सहित अन्य लोग अवैध तरीके से पुलिस के नाम पर उगाही भी की थी. राशि नहीं देने वालों के खिलाफ ये लोग अखबारों में बयान भी दिया था. एंटी करप्सन से जुड़े कुछ लोग जिले में सक्रिय आपराधिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola