गलत इलाज से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
गलत इलाज से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

गलत इलाज से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मार्ग पर स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के बैराव गांव के संतोष पासवान की 33 वर्षीय पत्नी संजू देवी इलाज कराने उस निजी क्लिनिक में पहुंची थी. शनिवार की शाम करीब चार बजे झोला छाप चिकित्सक ने जांच के बाद उसका अॉपरेशन किया. बताया जाता है कि ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी. गंभीर स्थिति को देखते हुए झोला छाप चिकित्सक ने महिला को मेदिनीनगर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मरीज की मौत की खबर मिलने के बाद निजी क्लिनिक का चिकित्सक फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. घटना के बाद चिकित्सक क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर महिला का शव रखकर जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण फर्जी चिकित्सक की गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.सड़क जाम के कारण जपला- छतरपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी वहां पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे लोग अपनी मांगों पर अड़े थे समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola