शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 Feb 2026 9:54 PM
शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
पांडू. पलामू जिले के पांडू प्रखंड के ओबरा गांव के एनडीआरएफ के शहीद हवलदार विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को गांव के समीप बांकी नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया. मुखाग्नि शहीद के 10 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार ने दिया. हवलदार की जयपुर में हार्टअटैक से हुई मौत थी. सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया. शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के कमांडेंट ,डिप्टी कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के अलावा पांडू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया. सीआरपीएफ के सशस्त्र टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम सलामी दिया गया. उनकी असामयिक मौत जयपुर में हृदयगति रुक जाने से 21 फरवरी को हो गयी थी. मृतक हवलदार जयपुर में परिवार के साथ रहकर ड्यूटी करते थे. वर्ष 2006 में उन्होंने सीआरपीएफ के 138 बटालियन में बतौर कॉन्स्टेबल के पद पर अपना योगदान दिया था. फिलहाल दो वर्षों से उनकी छठी बटालियन में एनडीआरएफ में प्रतिनियुक्ति थी. अपने पीछे एक 14 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी व 10 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार को छोड़ गये हैं. उनकी पत्नी रेखा देवी सहित पूरा परिवार सदमे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










