ePaper

विश्रामपुर नगर परिषद में 66.67 प्रतिशत मतदान

Updated at : 23 Feb 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
विश्रामपुर नगर परिषद में 66.67 प्रतिशत मतदान

विश्रामपुर नगर परिषद में 66.67 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन

विश्रामपुर. विश्रामपुर नगर परिषद का तीसरी बार चुनाव हो रहा है.सोमवार को 20 वार्डों के 28 मतदान केंद्रों व 10 सहायक मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने निर्भिक होकर मतदान किया. सुबह से ही मतदाता पंक्तिबद्ध होकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये. मतदाताओं के बीच काफी उत्साह दिखा. प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व मतदान की स्थिति का जायजा लिया. नये वोटरों व बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी संजीदगी देखी गयी. पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. बुजुर्ग मतदाताओं का कहना था कि जब तक जिंदगी रहेगी, वह वोट देते रहेंगे. संविधान ने वोट देने का अधिकार दिया है. मतदाताओं का यह कर्तव्य है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उत्साहित होकर मतदान करें और अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें. मतदान शुरू होने के बाद प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गयी. दोपहर 11 बजे तक नगर परिषद क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर औसतन 22 प्रतिशत वोटिंग हुआ. शाम पांच बजे तक विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दौरान अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपने बूथों का भ्रमण कर वोटिंग की स्थिति का जायजा लेते देखे गये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola