मेदिनीनगर में SIR मामले में 7188 मतदाताओं को नोटिस, दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग
मेदिनीनगर में विशेष पुनरीक्षण के तहत 7188 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं. मतदाता अपने दस्तावेज लेकर सुनवाई केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
मेदिनीनगर से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
झारखंड के सभी जिलों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सोमवार से पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के दावे और आपत्तियों पर सुनवाई शुरू हो गयी. इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 लाख 64 हजार 947 मतदाता हैं. इनमें 29 जुलाई तक 14 लाख 99 हजार 296 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 4 लाख 48 हजार 287 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है.
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई के लिए 14 टीमों का गठन किया गया है. सोमवार को इन टीमों को कुल 7188 मतदाताओं की सुनवाई करनी थी. नोटिस प्राप्त मतदाता अपने नाम और संबंधित विवरण से जुड़े दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे. सबसे अधिक मामले नो मैपिंग से जुड़े सामने आ रहे हैं. ब्राह्मण उच्च विद्यालय,
160 से 166 तक के मतदाताओं की सुनवाई हुई
डालटनगंज में कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि रंजन की मौजूदगी में मतदान केंद्र संख्या 160 से 166 तक के मतदाताओं की सुनवाई हुई. इस दौरान एक महिला मतदाता ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं था. उस समय उनकी उम्र 40 वर्ष से कम थी, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए उपस्थित होना पड़ा. मतदान केंद्र संख्या 162 के एक मतदाता को नोटिस जारी कर अपने या रिश्तेदार से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था. इसी तरह मतदान केंद्र संख्या 165 के मतदाता भी आवश्यक कागजात लेकर सुनवाई में पहुंचे.
डालटनगंज में 14 टीमों का गठन
सुनवाई के लिए गठित टीमों में सदर एसडीओ संजय पांडेय, डीसीएलआर सदर प्यारेलाल, राज्य कर आयुक्त पलामू अंचल, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, सत्यम कुमार, सीओ चैनपुर, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बीडीओ चैनपुर प्रदीप दास, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सदर सीओ अमरदीप मल्होत्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि रंजन, जिला नियोजन पदाधिकारी, विजय कुमार, सीओ सतबरवा, राकेश भूषण सिंह, सीओ भंडरिया और बीडीओ बड़गड़ राजीव कुमार शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 27 अगस्त को ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ का आयोजन, PM मोदी करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए