मेदिनीनगर में 27 अगस्त को ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ का आयोजन, PM मोदी करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद
मेदिनीनगर में 27 अगस्त को विकसित भारत युवा कनेक्ट स्पोर्ट्स एडिशन का आयोजन होगा. इसमें 250 छात्र हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे.
मेदिनीनगर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस व राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से 27 अगस्त को विकसित भारत युवा कनेक्ट स्पोर्ट्स एडिशन का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन में जिले के दो महाविद्यालय एमके कॉलेज पांकी व एके सिंह कॉलेज जपला के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा.
आपके शहर में
प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को करेंगे संबोधित
जिला युवा अधिकारी सुमी सिंह ने बताया कि पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय और जपला के एके सिंह कॉलेज से करीब 250 युवाओं के कार्यक्रम से जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे. बताया कि प्रधानमंत्री से वर्चुअल जुड़ाव के लिए दोनों कॉलेजों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है. मजदूर किसान महाविद्यालय, पांकी को कैटेगरी-ए और एके सिंह कॉलेज जपला को कैटेगरी-बी में शामिल किया गया है.
खेल, युवा नेतृत्व और विकसित भारत पर युवा साझा करेंगे विचार
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित होगा. इसमें युवा खेल सुविधाओं और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूत करने, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी, विकसित भारत के लिए युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे. उन्होंने जिले के युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में बैंक से चेकबुक चोरी, खाताधारक के खाते से उड़ाये 3.50 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए