विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

ससुराल पक्ष के लोग फरार

विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग फरार

छतरपुर. थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में विवाहिता 22 वर्षीय चंचला देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रोहतास जिले की कुसडीहरा गांव के चंचला देवी की शादी दो वर्ष पूर्व छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के कुंदन सिंह से हुई थी. मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि शादी के बाद कुंदन अक्सर दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करता था. इसे लेकर चंचला को प्रताड़ित करता था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की उनकी बेटी छत से गिरकर घायल ही गयी है.चंचला के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसका शव घर में पड़ा हुआ है. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. मृतका की मां ने छतरपुर थाना में आवेदन देकर चंचला के पति कुंदन सिंह सहित अन्य परिजनों पर दहेज हत्या व मारपीट का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola