ePaper

झारखंड के तीन लोगों की बिहार में क्यों हुई मॉब लिंचिंग, जानें कैसे बची लड्डू शर्मा की जान

Updated at : 15 Jan 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के तीन लोगों की बिहार में क्यों हुई मॉब लिंचिंग, जानें कैसे बची लड्डू शर्मा की जान

नाराज लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया. दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अपने साथियों को पिटता देख लड्डू शर्मा नामक शख्स भागकर पुआल की आड़ में छिप गया.

विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन बिहार में झारखंड के तीन लोगों की मॉब लिंचिंग हो गई. लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर इन्हें मार डाला. मामूली बात पर एक दुकानदार से पलामू जिले के इन लोगों का विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई. इसी बीच कार में सवार एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर दुकानदार पर फायरिंग कर दी. दुकानदार झुक गया. गोली गांव के एक बुजुर्ग को लगी और उसकी मौत हो गई. इससे नाराज लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया. दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अपने साथियों को पिटता देख लड्डू शर्मा नामक शख्स भागकर पुआल की आड़ में छिप गया. बाद में लोगों ने उसे भी पुआल से निकालकर पीटना शुरू कर दिया. तब तक पुलिस वहां पहुंच गई. लड्डू को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में ले लिया. पूरी घटना तेतरिया मोड़ के पास की है. यह इलाका बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर में पड़ता है.

औरंगाबाद में ऐसे हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पांच लोग कार में सवार होकर दंगवार मेला देखने गए थे. इनके नाम वकील अंसारी, मुजाहिद राइन, चमन मंसूरी, अरमान मंसूरी व लड्डू शर्मा हैं. सभी कार नंबर जेएच 01एफबी 5265 में सवार होकर मेला देखने के बाद बिहार के नबीनगर जा रहे थे. वहां से लौटते समय तेतरिया मोड़ के पास मछली दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर दी. वहीं, दुकानदार से उनकी बक-झक हो गई. बहस के दौरान कार में बैठे युवक मोजाहिद ने पिस्टल निकालर दुकानदार पर गोली चला दी. दुकानदार झुक गया और गोली दुकान के समीप खड़े वृद्ध ग्रामीण को लग गयी. घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गयी.

Also Read: झारखंड के दुमका में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
गोली चलाकर भागने लगे आरोपी युवक, ग्रामीणों ने कर दिया हमला

गोली चलाने के बाद आरोपी युवक भागने लगे. उत्तेजित ग्रामीणों ने कार को रोककर उस पर सवार पांचों युवकों को कार से निकालकर लाठी-डंडे पीटने लगे. तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. मृतकों के नाम मुजाहिद, चमन मंसूरी, अरमान मंसूरी हैं. घायलों के नाम वकील अंसारी व अजीत शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा हैं. इन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहार के एनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया.

Also Read: Mob Lynching: देश में पहली बार कब हुई थी मॉब लिंचिंग, इस सख्श की हुई थी बेरहमी से हत्या
Also Read: Jharkhand Mob Lynching! झारखंड के गुमला में एजाज खान की मॉब लिंचिंग का सच, एसपी ने दिया ये बयान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन