ePaper

झारखंड के दुमका में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 17 Oct 2022 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड के दुमका में एक और मॉब लीचिंग का मामला सामने आया है. मृतक सुरेश यादव को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला. ग्रामीणों के मुताबिक वो चोरी करके भाग रहा था.

विज्ञापन

दुमका: दुमका के तालझारी स्थित कपरजोरा गांव में भीड़ ने चोरी के आरोपी सुरेश यादव उर्फ मुजो यादव को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला. मृतक सरैयाहाट स्थित अमघट्टा गांव का रहनेवाला था. घटना रविवार की तड़के सुबह चार बजे की है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश यादव गांव में चोरी करने के बाद भाग रहा था. इस क्रम में सैंकड़ो ग्रामीण उसका पीछा करने लगे.

वह बचने के लिए भागकर मुकेश यादव के घर के बाहर खड़ा हो गया था. तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और एनपीएम कपरजोरा विद्यालय के पास पेड़ में बांध कर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. मृत सुरेश यादव का पैतृक गांव सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अमघट्टा है, जो कपरजोरा से एक किमी की दूरी पर मोतिहारा नदी के उस पार है.

घर से बाहर निकली महिला को पकड़ा : मुकेश यादव की पत्नी पूर्णी देवी ने बताया कि सुबह वह बच्चे को शौच कराने के लिए जैसे ही कमरे से बाहर आयी कि पहले से घर के दरवाजे पर बैठे सुरेश यादव ने उसे पकड़ लिया. इस पर वह डर से बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया, तो देखा कि सुरेश मृत अवस्था में उसके घर के बाहर आम के पेड़ से बंधा पड़ा था. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश लूटपाट , छेड़खानी के मामले में कई बार जेल जा चुका था

कपरजोरा गांव में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. चोरी की नीयत से पहुंचे एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर हत्या कर दी है.

शिवेंद्र, जरमुंडी एसडीपीओ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola