उंटारी प्रखंड कार्यालय के कर्मी रहे गायब, दर्जनों लोग वापस लौटे

Updated:
विज्ञापन
उंटारी प्रखंड कार्यालय के कर्मी रहे गायब, दर्जनों लोग वापस लौटे

उंटारी प्रखंड कार्यालय के कर्मी रहे गायब, दर्जनों लोग वापस लौटे

विज्ञापन

उंटारी रोड. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. कार्य दिवस होने के बावजूद कार्यालय से कर्मियों के नदारद रहने के कारण दूर-दराज से आये दर्जनों ग्रामीणों को बिना काम कराये ही वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार सोमवार को जब लोग अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था. प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कक्षों में ताले लटके मिले और मेज-कुर्सियां खाली पड़ी रहीं. घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कोई सहायक या कर्मचारी नहीं पहुंचा, तो लोग मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पहुंचे. लेकिन सन्नाटा पसरा होने के कारण उनका दिन बर्बाद हो गया. इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने कहा कि वे स्वयं कार्यालय में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें कर्मियों की अनुपस्थिति की जानकारी नहीं थी. बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि केवल आवेदन देकर कार्यालय से गायब रहना उचित नहीं है. इस मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त से की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola