चेकडैम विवाद में दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
चेकडैम विवाद में दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से प्राथमिकी

चेकडैम विवाद में दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से प्राथमिकी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया टोला केवाल पर गांव में चेकडैम निर्माण को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने हरिहरगंज थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम पक्ष के रघुनंदन यादव ने विकास यादव, नरेश यादव, जनेश्वर यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव, संत यादव, विशाल यादव व संजीव कुमार पर लाठी-डंडे से मारपीट कर 12 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के जनेश्वर यादव ने आरोप लगाया है कि शिलान्यास कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करते हुए विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. साथ ही 43 हजार रुपये व सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. इस मामले में शंभु यादव, मुन्ना यादव, जितेंद्र यादव, रघु यादव व लक्ष्मण यादव के खिलाफ कांड संख्या 61/2026 दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि कुशहा नाला पर प्रस्तावित चेकडैम के शिलान्यास को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न विवाद के बाद मारपीट हुआ. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola