कर्ज की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ ने दी जान

Updated:
विज्ञापन
कर्ज की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ ने दी जान

कर्ज की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ ने दी जान

विज्ञापन

छतरपुर. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मौनाहा गांव के 45 वर्षीय शिवनाथ परहिया की रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी.परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिवनाथ परहिया ने एक कंपनी से कर्ज लिया था. कर्ज की वसूली के लिए कंपनी के कर्मी आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे. जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था. जिससे परेशान होकर रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर उसने अपनी जान दे दी. परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य गेहूं काटने गये हुए थे. वापस घर लौटने के बाद देखा की शिवनाथ पेट दर्द से तड़प रहे है. जिसके बाद तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में छतरपुर अंचल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. परिजनों की आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव पीड़ित परिवार को मदद की जायेगी

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola