ePaper

झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में बंगाल के टूरिस्ट को दिखा बाघ, कमरे में कैद की तस्वीर

Updated at : 22 Dec 2023 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में बंगाल के टूरिस्ट को दिखा बाघ, कमरे में कैद की तस्वीर

पलामू टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ दिखा है. बेतला नेशनल पार्क घूमने आए बंगाल के कुछ सैलानियों ने बाघ की तस्वीर कैद की है. इसकी सूचना मिलने के बाद जंगल में पेड़ों पर कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं.

विज्ञापन

झारखंड के बेतला नेशनल पार्क में एक बार फिर बाघ दिखा है. खबर है कि कई दिनों से इस बाघ को जंगल में देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों ने बाघ को देखा और उसकी तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (22 दिसंबर) की शाम को बेतला नेशनल पार्क में भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने इस बाघ को देखा. पर्यटकों ने तुरंत इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया. बाघ की तस्वीर लेने वाले कोलकाता के इस पर्यटक का नाम तापस अधिकारी है. उनके साथ संचिता अधिकारी, तथागत मुखर्जी, रकीब मुखर्जी, नंदिता मुखर्जी, सत्याकि अधिकारी भी शामिल थे. तापस अधिकारी बेतला नेशनल पार्क में बाघ को देखकर काफी उत्साहित हैं. बेतला के टूरिस्ट वाहन चालक नजीबुल्लाह अंसारी और गाइड के रूप में मोहम्मद हनीफ अंसारी भी उनके साथ थे. कई दिनों से सूचजना मिल रही थी कि बाघ आसपास के पालतू जानवरों को मार रहा है.

पीटीआर में जगह-जगह लगाए गए कैमरा ट्रैप

इसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व में कई जगह पर कैमरा ट्रैप लगाया गया. बाघ के कई बार देखे जाने से बेतला नेशनल पार्क सहित आसपास के पर्यटन स्थलों को अलर्ट कर दिया गया है. वन विभाग ने गश्ती भी तेज कर दी है. बता दें कि हाल ही में वन विभाग पलामू के अधिकारी ने भी बाघ को देखा था. उन्होंने भी बाघ की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद की थी.

Also Read: झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में फिर दिखा बाघ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
undefined
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola