सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रेफर

Published by : VIKASH NATH Updated At : 09 Oct 2025 8:00 PM

विज्ञापन

जपला-देवरी मुख्य सड़क के सुखन बीघा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. जपला-देवरी मुख्य सड़क के सुखन बीघा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में देवरी खुर्द पंचायत के पूर्णडीह गांव के दीपक कुमार, गौतम कुमार और सुखन बीघा गांव के जसीमुद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. जानकारी मिलने पर देवरी ओपी पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहयोग से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद गौतम कुमार की स्थिति को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. वार्डन के वेतन निकासी पर रोक पाटन. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन लक्ष्मी कुमारी के वेतन निकासी पर तत्काल रोक लगा दी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेजकर तीन दिनों के भीतर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कर अंशकालिक शिक्षिका आराधना सिंह की नियुक्ति पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है. पूर्व में दिये गये निर्देशों का वार्डन द्वारा अनुपालन नहीं किया गया था. वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना के कारण यह कार्रवाई की गयी है. अब नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए समिति की बैठक अनिवार्य कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola