ePaper

संस्कार युक्त शिक्षा से ही जीवन के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकते हैं विद्यार्थी : आइजी

Updated at : 18 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
संस्कार युक्त शिक्षा से ही जीवन के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकते हैं विद्यार्थी : आइजी

शहर के नावाटोली स्थित आवासीय विद्यालय संत मरियम में शिक्षा, संस्कार, समाज और सुरक्षा को लेकर संस्कारशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो:18डालपीएच 11 मेदिनीनगर. शहर के नावाटोली स्थित आवासीय विद्यालय संत मरियम में शिक्षा, संस्कार, समाज और सुरक्षा को लेकर संस्कारशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ पलामू आइजी सुनील भास्कर, विद्यालय चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एसबी साहा ने किया. मौके पर आईजी श्री भास्कर ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही जीवन के शीर्ष स्तर तक पहुंचा जा सकता है. उन्होंने बच्चों को कहा कि आप उन्नत प्रौद्योगिकी व गुरुकुल पद्धति से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. तमाम व्यवस्थाओं के साथ हर तरह की सुविधाओं के साथ-साथ आपके पास देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये उत्कृष्ट शिक्षक एवं मार्गदर्शक हैं. सिर्फ़ निरंतरता के साथ एकाग्र मन से अध्ययन करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ज़रूरी नहीं कि आप शिक्षा ग्रहण कर डाक्टर, इंजीनियर या बड़े अधिकारी ही बनें, बल्कि बदलते दौर में कैरियर के विकल्प अनगिनत हैं, आप किसी भी क्षेत्र में शीर्ष स्तर तक पहुंचकर समाज और देश की सेवा कर सकते हैं. इसके लिए तमाम ज़िम्मेदारियों को अभी से ही अपने सपनों को पल्लवित करना होगा, ताकि समय आने पर आप अपने हौसलों की उड़ान भर सकें. आइजी श्री भास्कर ने कई छात्रों से एक-एक कर वार्ता की, उनके सपनों को जाना और उन्हें मार्ग प्रशस्त किया. विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने पुलिस महानिरीक्षक को आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चे हमेशा किसी अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्तित्व से मिलने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. आज विद्यार्थियों को एक नया आयाम मिला है. मौके पर छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, प्रवीण दुबे, विकास विश्वकर्मा, श्याम किशोर पांडेय, मेंटर्स एडुसर्व शैक्षणिक संस्थान के समस्त शिक्षक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola