आक्रोश मार्च में शामिल हुए पांडू के सैकड़ों महिला भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
आक्रोश मार्च में शामिल हुए पांडू के सैकड़ों महिला भाजपा कार्यकर्ता

आक्रोश मार्च में शामिल हुए पांडू के सैकड़ों महिला भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन

पांडू. इंडिया गठबंधन द्वारा महिला आरक्षण के विरोध में रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष के श्यामकिशोर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संध्या सिंह, प्रेमसागर सिंह, जयकुमार सिंह शामिल थे. मौके पर संध्या सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विरोध को लेकर यह लड़ाई अंतिम चरण तक जारी रहेगी. आने वाले समय में हेमंत सोरेन सरकार को नारी शक्ति मजबूती के साथ जवाब देगी. प्रेमसागर सिंह ने कहा महिलाओं के प्रति हेमंत सरकार का अत्यचार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. भाजपा का महिला आरक्षण विरोध के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी. मौके पर सोनी देवी, विनोद प्रजापति, बीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, लीला देवी, सुशीला देवी, चंद्रावती देवी, देवंती देवी, अनीता देवी, प्रमिला देवी, कुसुम देवी, मालती देवी, सोना देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, सबिता देवी, मंजू देवी, शान्ति देवी बिन्दु देवी, मंजू देवी, चंपा कुंवर पूनम देवी, सिंधु कुमारी, काजल कुमारी, नान्हू मेहता, सुनील चंद्रवंशी, बीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola