महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य : अध्यक्ष

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य : अध्यक्ष
हुसैनाबाद. नगर पंचायत सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिल्ली की संस्था मार्ग कंसल्टेंसी द्वारा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान अचार, पापड़ बनाने, ब्यूटीशियन, सिलाई-कटाई आदि का प्रशिक्षण दिया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गयी जानकारी पर पहल करने की जरूरत है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है. मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, सिटी मैनेजर राकेश कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




