एचवीपी टीकाकरण से सुरक्षित होगा किशोरियों का भविष्य : डॉ राजेंद्र
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

विश्रामपुर सीएचसी में पांच किशोरियों को एचवीपी का टीका लगाया गया
विज्ञापन
विश्रामपुर सीएचसी में पांच किशोरियों को एचवीपी का टीका लगाया गया
प्रतिनिधि : विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. इसके तहत 14 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की पांच किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका लगाया गया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार, रीजनल कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र पाठक, बीएएम राजीव सिंह व प्रभारी बीपीएम रवि रंजन कुमार उपस्थित रहे. सीएचसी प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार ने कहा कि एचवीपी टीकाकरण से किशोरियों का भविष्य सुरक्षित होगा. यह टीका किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है. रीजनल कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र पाठक ने बताया कि जननांग मस्सों और एचपीवी से जुड़े अन्य कैंसर से सुरक्षा के लिए एक अत्यंत प्रभावी टीका है. यह 9-14 वर्ष की आयु के बीच सबसे अच्छा काम करता है, लेकिन 26 वर्ष तक लगवाया जा सकता है. बीएएम राजीव सिंह ने बताया कि यह टीका यौन संक्रमण के संपर्क में आने से पहले लगवाना सबसे बेहतर है. प्रभारी बीपीएम रविरंजन कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की. मौके पर जीएनएम कविता कुमारी,एएनएम शारदा कुमारी, रईसा खातून, सहिया रेखा देवी, पम्मी देवी,सुशीला देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










