शशांक 98.6 प्रतिशत अंक लाकर बना जिला टॉपर(दो फोटो अलग से है)

Updated:
विज्ञापन
शशांक 98.6 प्रतिशत अंक लाकर बना जिला टॉपर(दो फोटो अलग से है)

शशांक 98.6 प्रतिशत अंक लाकर बना जिला टॉपर

विज्ञापन

एमकेडीएवी

शशांक पाठक-98.6

पिता का नाम: कृष्ण मुरारी पाठक

माता का नाम: वंदना देवी

खुशी कुमारी-98

पिता का नाम-प्रमोद पाठक

माता का नाम-कौशल्या कुमारी

मृणाल गुप्ता-97.4

पिता का नाम-अोम प्रकाश गुप्ता

माता का नाम-छाया कुमारी

मेदिनीनगर. चियांकी स्थित एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल का छात्र शशांक पाठक ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. बल्कि जिला टॉपर बनकर विद्यालय व पूरे पलामू जिले का नाम गौरवान्वित किया है.

इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 92.9 प्रतिशत रहा.

जबकि खुशी कुमारी 98 प्रतिशत व मृणाल गुप्ता 97.4 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. जबकि 134 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया. विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है. संस्कृत व सूचना प्रौद्योगिकी में कई विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किया. जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है.विद्यालय के प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola