अंजुमन फरोग-ए-उर्दू संस्था का राष्ट्रीय सेमिनार आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
अंजुमन फरोग-ए-उर्दू संस्था का राष्ट्रीय सेमिनार आज, तैयारी पूरी

अंजुमन फरोग-ए-उर्दू संस्था का राष्ट्रीय सेमिनार आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. साहित्यिक संस्था अंजुमन फ़रोग-ए-उर्दू ने 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया है. शहर के साहित्य समाज चौक के समीप ग्रामीण समाज कल्याण मंच के कार्यालय में सुबह 10 बजे से सेमिनार शुरू होगी. संस्था के सदर मुमताज अंसारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ मकबूल मंजर ने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी पूरी हो गयी है. सेमिनार का मुख्य विषय नादिम बल्खी : शख्सियत और अदबी कारनामे निर्धारित है. यह कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न होगा. मुख्य वक्ता के रूप में रज़ा लाइब्रेरी रामपुर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर सैयद हसन अब्बास भाग लेंगे. रांची के डॉ.अब्दुल बासित संस्था का परिचय व डॉ मकबूल मंजर सेमिनार का विषय-प्रवेश कराएंगे. उन्होंने बताया कि डॉ. मकबूल मंजर की पुस्तक पलामू और नसरी अदब का विमोचन होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola