मेयर ने नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकाली स्कूटी रैली

Updated:
विज्ञापन
मेयर ने नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकाली स्कूटी रैली

मेयर ने नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकाली स्कूटी रैली

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर अरुणा शंकर के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली निकाली. मेयर के आवास से निकलकर छहमुहान, हास्पीटल, कचहरी होते हुए लता मंगेशकर चौक तक निकाली गयी. मेदिनीनगर में विभिन्न महिला संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर जुलूस में शामिल हुए. एकजुटता व सशक्तीकरण का संदेश देते हुए नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण को ऊर्जा से भर दिया. मेयर श्रीमती शंकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, अधिकार वआत्मबल को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.केवल विधेयक नहीं, बल्कि नारी तू नारायणी की भावना को साकार करने का राष्ट्रीय प्रयास है. महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रतीक है. भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अभूतपूर्व प्रयास हुआ है. उन्होंने कहा कि यह पहल देश की महिलाओं को नयी दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगी.मेदिनीनगर की यह स्कूटी रैली न केवल महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में नारी सशक्तीकरण के लिए संदेश देने का काम किया है. महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तत्पर है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola