समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि: मेदिनीनगर

गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी. ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर चर्चा हुई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. भू-अर्जन मामलों में राइस मिल स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान धान अधिप्राप्ति भुगतान, ई-केवाईसी और राशन वितरण में तेजी लाने को कहा गया.

स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-श्रम पोर्टल पर मजदूरों का निबंधन, छात्रवृत्ति वितरण और वनाधिकार पट्टा जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई. महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत खाद की उपलब्धता, पशुधन योजनाएं, कृषि ऋण माफी, पीएम-किसान योजना तथा कोल्ड स्टोरेज निर्माण की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया. पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाओं की स्थिति का आकलन किया गया.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल संचयन जनभागीदारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), चापाकल मरम्मती और एसवीएस/एमवीएस योजनाओं की समीक्षा की गई. शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रोजेक्ट रेल की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद एसडीओ, डीआरडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ-सीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola