शांति की महारानी गिरीजाघर में मसीही विश्वासियों ने किया क्रूस उपासना

पलामू जिला के खीस्त विश्वासियों ने शुक्रवार को विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे मनाया.
प्रभु यीशु के दुःख भोग को याद किया
फोटो:18डालपीएच 09प्रतिनिधि. मेदिनीनगर
पलामू जिला के खीस्त विश्वासियों ने शुक्रवार को विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे मनाया. इस अवसर पर गिरजाघरों में विशेष आराधना, क्रूस उपासना व क्रूस रास्ता का धर्मविधि अनुष्ठान किया गया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर में शाम तीन बजे से चर्च आराधना शुरू हुआ. मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर अरविंद मुंडा की देखरेख में चर्च आराधना, क्रूस रास्ता व पवित्र कूस की उपासना की गयी. धर्म विधि संपन्न कराने में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर संजय, फादर अजय मिंज, रौशन, सेबेस्तियन, यशवीर, जार्ज तिग्गा, संतोष टोप्पो,अनीस हांसदा ने सक्रिय भूमिका निभायी. मुख्य अनुष्ठाता फादर अरविंद मुंडा ने बताया कि मसीही विश्वासियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. इस दौरान यीशु ख्रीस्त के साथ घटी घटनाओं को 14 जगहों पर याद किया गया और सूली पर चढ़ने से पूर्व यीशु खीस्त के द्वारा कहे गये सात क्रूस वाणियों को दुहराते हुए उस पर चिंतन-मनन किया गया. साथ ही कष्टों व समस्याओं का सामना करने के लिए प्रार्थना की गयी. इस क्रम में जो क्रूस पे कुरबान है वो मेरा मसीहा है, हर जख्म जो है वह मेरे गुनाह का है… गीत प्रस्तुत किये गये. क्रूस रास्ता की धर्म विधि संपन्न होने के बाद मसीही विश्वासियों ने बाइबल पाठ, प्रार्थना व क्रूस उपासना की. इस दौरान बताया गया कि प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग व विश्व बंधुत्व के संदेश को आत्मसात कर समाज के जरूरतमंदों की सेवा में रहें. समाज में प्रेम-भाईचारा को बढ़ावा दें. इस अवसर पर रोमन कैथोलिक चर्च के विभिन्न यूनिट के काफी संख्या में महिला-पुरुष विश्वासी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




