भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शोभा यात्रा निकाली

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 16 Apr 2026 9:46 PM

विज्ञापन

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन

लोहरदगा. भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. यात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर अपर बाजार, गुदरी थाना टोली चौक, भट्ठी रोड, वीर शिवाजी चौक, भरवा टोली होते हुए पुनः अग्रसेन भवन में संपन्न हुई.

जिला अध्यक्ष सामेला भगत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है. नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी, जिससे उनकी भागीदारी बढ़ेगी और समावेशी विकास सुनिश्चित होगा. सरिता देवी ने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण का दूरदर्शी कदम बताया. कलावती देवी ने कहा कि यह अधिनियम ‘‘विकसित भारत-2047’’ के सपने को साकार करने में सहायक होगा.

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने यह संदेश दिया कि समाज महिला आरक्षण और सशक्तिकरण के समर्थन में एकजुट है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola