ePaper

पीयूष बने जदयू नगर निगम के अध्यक्ष

Updated at : 22 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीयूष बने जदयू नगर निगम के अध्यक्ष

पीयूष बने जदयू नगर निगम के अध्यक्ष

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जनता दल यूनाइटेड जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने पीयूष प्रभाकर को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि संगठन को युवा व ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता थी. जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. श्री दुबे ने कहा कि जनता दल (यू) सदैव जनता की समस्याओं व उनकी अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है. ऐसे में श्री प्रभाकर की नियुक्ति से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी नई ऊर्जा का संचार होगा. नवनियुक्त अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पार्टी की विचारधारा और विकास की नीतियों को पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola