शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की जरूरत : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की जरूरत : थाना प्रभारी

शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की जरूरत : थाना प्रभारी

विज्ञापन

तरहसी. होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तरहसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सिरिस्ता भुइयां व संचालन थाना प्रभारी आनंद राम ने किया. बैठक में थाना प्रभारी आनंद राम ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है. इसलिए इसके सही अर्थों को समझने की जरूरत है. होली खेलते समय किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यदि किसी भी गांव या क्षेत्र में द्वेष भाव से मारपीट या विवाद की आशंका हो, तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इस दौरान लोगों ने कहा कि होली से एक दिन पूर्व पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ने की बात कही. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, संतु राम , अंचल निरीक्षक प्रशांत कुमार , शंभू प्रसाद, समाजसेवी गोपाल प्रसाद, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, उपमुखिया सुधीर यादव, अनुज सिंह, तौफीक अंसारी, अरविंद गुप्ता, संदीप सिंह सहित सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola