बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है : प्रमुख

बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है : प्रमुख

विज्ञापन

पाटन. झारखंड राज्य का बजट को पाटन प्रमुख शोभा देवी ने सराहना किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वर्ष 2026 -27 का मूल बजट पेश किया है, जो ऐतिहासिक व सभी वर्गों का ध्यान में रखकर किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में पलामूवासियों के लिए बहुत सौगात है. उन्होंने कहा कि पलामू के बहुत चर्चित अमानत बराज, कुंदरी स्थित लाह बागान के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. अमानत बराज पूरा हो जाने से जिले के पांकी, मनातू, पाटन व तरहसी प्रखंड के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा. किसान समृद्ध होंगे. जबकि कुंदरी लाह बागान को पुनर्स्थापित किये जाने से रोजगार का अवसर मिलेगा. इस बजट में मेदिनीनगर में फ्लाईओवर के लिए भी प्रावधान किया गया है. इससे मेदिनीनगर को जाम से निजात मिलेगी. त्रिस्तरीय पंचायत राज्य में पंचम राज वित्त आयोग के तहत राशि का भी प्रावधान किया गया है. इससे पंचायत सशक्त होगा. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में तेजी आयेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola