Palamu: होली से पहले उत्पाद विभाग की काईवाई, 42 लाख मूल्य का अवैध शराब जब्त

पलामू में 4000 लीटर अवैध शराब जब्त
Palamu: हाेली से पहले पलामू में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लाख मूल्य का अवैध शराब जब्त किया है. करीब 4000 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया, जिसपर विदेशी ब्रांड के लेवल लगे हुए थे.
Palamu: पलामू उत्पाद विभाग ने पाटन थाना के बसदह में एक मकान में छापेमारी कर 4233.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. इसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई गई है. इस मामले में उत्पाद विभाग ने संतन भुइंया को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रामाशीष भुइंया, पंडुल सिंह, दादा सिंह, उमा सिंह सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. उत्पादक अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि बसदह में पक्का मकान में विभिन्न ब्रांड का अवैध शराब रखा गया है.
4000 लीटर से अधिक का शराब जब्त
इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रॉयल मेनशन गोल्ड 750 एमएल का 150 पेटी में रखा गया 1350 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 375 एमएल का 252 पेटी में 2268 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 180 एमएल का 65 पेटी में रखा 561.6 लीटर, इंपीरियलब ब्लू व्हिस्की 180 एमएल का 220 बोतल 39.6 लीटर, ब्लैक डॉग व्हिस्की 750 एमएल का 16 बोतल में 12 लीटर, मैकडॉवेल नंबर वन 180 एमएल का 12 बोतल में रखा 2.16 लीटर सहित कुल 4233.36 अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है.
छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद अनुप प्रकाश, अमित कुमार सिंह, पाटन थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन से पीड़ित महिला का किया गया सफल सर्जरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




