पलामू का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार, हीट वेव से लोग परेशान 

Updated:
विज्ञापन
palamu weather

स्कूल की छात्राएं

Palamu News: पलामू में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में अप्रैल माह में गर्मी तेज हो गई है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 

तेज धूप का असर 

स्थिति यह है कि सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो जाती है. दोपहर में गर्म हवा चलने लगती है, जिससे लोग काफी परेशान हैं. जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में धूप और लू समान रूप से महसूस की जा रही है. बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. 

जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना 

मार्च माह के दूसरे सप्ताह में ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई थी. 14 मार्च को तापमान 39.4 और 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल, मई और जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है. इसके कारण लोगों को जल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है. 

अस्पतालों में भीड़ बढ़ी 

मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. इसका अधिक असर बच्चों पर देखा जा रहा है. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. बुखार, सर्दी और खांसी से लोग अधिक पीड़ित हो रहे हैं. 

पानी की परेशनी की आहट 

तेज गर्मी के कारण ग्रामीण इलाकों की छोटी नदियां सूख गई हैं. पलामू की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोयल नदी भी सूखने के कगार पर है, जिससे जल संकट की स्थिति बनने लगी है. यही स्थिति रही तो आने वाले समय में शहरी क्षेत्र में जल संकट गहरा जाएगा और लोगों को पानी की जुगाड़ में भटकना पड़ेगा. 

लोगों की बढ़ी दिक्कत 

तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग तौलिया और गमछा से चेहरा ढककर चलने को मजबूर हैं. तेज धूप और गर्म हवा चलने से स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. 

धूप और गर्म हवा से बचना जरूरी: सिविल सर्जन

पलामू जिले में तेजी से बढ़ रहे तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम की जो स्थिति है, उसमें धूप में घर से बाहर निकलने में परहेज करना चाहिए. अगर धूप में निकलना जरूरी है तो सूती कपड़े से शरीर को पूरा ढक लें और तौलिया या गमछा से सिर को ढक लेना चाहिए. हल्का भोजन करें, पानी का सेवन करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola