सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के भंडार गांव के पास मंगलवार की देर शाम नेशनल हाइवे पर 50 वर्षीय सतीश चंद्र पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जबकि दो बाइक सवार रॉकी प्रजापति व विजय प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक सतीश चंद्र पांडेय भंडार गांव के रहने वाले थे. परिजनों के अनुसार घर के पास सड़क पर टहल रहे थे. इसी क्रम में विश्रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सतीशचंद्र को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक सवार रॉकी व विजय अनियंत्रित होकर गिरर गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से तीनों को मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचाया गया. इलाज के दौरान सतीशचंद्र पांडेय की मौत हो गयी. व दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola