पिपराही आहार में डूबने से वृद्ध की मौत
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पिपराही आहार में डूबने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
मेदिनीनगर. पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी वन विभाग के लाह बागान स्थित पिपराही आहर में डूबने से 70 वर्षीय सोहराई यादव की मौत हो गयी. लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि सुबह में ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली थी कि आहर में एक शव है. इसके बाद घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त बुजुर्ग शौच के लिए आहर के तरफ गया होगा और पैर फिसलने से आहर में डूब गया होगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










