बाबा साहेब की मूर्ति चोरी के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं : शेर अली

Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब की मूर्ति चोरी के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं : शेर अली

अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम प्रतिनिधि, हुसैनाबाद बुधवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल क्षेत्र के पतरा खुर्द के खड़ार पर गांव के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मंदीप राम व संचालन मोती राम ने किया. डॉ भीम राव आंबेडकर के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली ने कहा कि वर्ष 2025 के अप्रैल माह में खड़ार पर गांव में ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर स्थापित डॉ भीम राव आंबेडकर की मूर्ति को गांव के कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने मूर्ति की चोरी कर ली थी. लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के एक साल बाद भी प्रशासन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गयी. डॉ आंबेडकर की प्रतिमा की चोरी के मामले में बहुजन समाज के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले में शीघ्र भूमि आवंटित नहीं कराती है तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि संढा हल्का नंबर नौ आम गैरमज़रुआ भूमि खाता नंबर 130 प्लॉट नंबर 703.704.705.706भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये. अंचलाधिकारी ने पलामू डीडीसी द्वारा चेक स्लीप जो निर्गत किया गया है, जिसके अनुसार जमीन का सीमांकन कराकर सामुदायिक भवन का निर्माण और बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित किया जाये. धरना स्थल पर अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने लोगों को आश्वस्त कराया की इस मामले को गंभीरता पूर्वक कार्रवाई होगी. साथ ही नौ अप्रैल को भूमि की जांच की जायेगी. सामुदायिक भवन और डा अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित कर दिया जायेगा. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब से मिलकर मांग पत्र सौंपा. मौके पर पूर्व मुखिया शिवलाल राम, गुरु प्रसाद, समाजसेवी मुन्ना कुमार देव, आरजू खान, प्रणव सुमन, रविशंकर रवि, अरफात खान, विजय कुशवाहा, समेत काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola