नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र होगा और सशक्त: मेयर

Updated:
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र होगा और सशक्त: मेयर

महिलाओं को नीति निर्माण में मिलेगी मजबूत भागीदारी

विज्ञापन

महिलाओं को नीति निर्माण में मिलेगी मजबूत भागीदारी

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के निजी बस स्टैंड स्थित होटल ज्योतिलोक के सभागार में मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर व भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की. मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक व प्रगतिशील कदम है. उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित किया गया है. इससे नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल व स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में नीतियां अधिक प्रभावी और जन-केंद्रित बनेंगी. स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण के सकारात्मक प्रभाव अब संसद व विधानसभाओं में भी देखने को मिलेंगे. भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण 2.0, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को केवल नीति का लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की मुख्य भागीदार बनायेगा. मौके पर पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला विंग की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, सृजल अग्रवाल, संध्या शेखर, प्रीति राज, पूजा भिवानीय, भाजपा नेत्री मंजू गुप्ता, रेनू गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola