किशुनपुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
किशुनपुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

किशुनपुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

पाटन. किशुनपुर मध्य विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख शोभा देवी व किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम के द्वारा भी पलामू लोकसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है. खेल का आयोजन दो नवंबर से शुरू हुआ है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा. मुखिया सुमन गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में महिला समूह के सदस्य भी शामिल हुई. जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चम्मच रेस, म्यूजिकल कुर्सी रेस, दौड़ समेत अन्य कई खेल का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में सफल समूह के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सीएलएफ अध्यक्ष अनीता उपाध्याय, सोनी देवी, मधु देवी समेत अन्य कई महिला समूह के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola