रील बनाने के चक्कर में ब्रिज से गिरकर नाबालिग की मौत

Updated:
विज्ञापन
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज से गिरकर नाबालिग की मौत

जन्मदिन मनाने के दौरान स्कूटी चलाते समय अधूरा फोरलेन ब्रिज बना मौत का कारण

विज्ञापन

जन्मदिन मनाने के दौरान स्कूटी चलाते समय अधूरा फोरलेन ब्रिज बना मौत का कारण

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित फोरलेन पर शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक घटना घटी. यहां एक अधूरे ब्रिज से गिरकर 12 वर्षीय नाबालिग अमन उरांव की मौत हो गयी. मृतक पोखराहा खुर्द का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, अमन अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था. इसी दौरान वह स्कूटी चलाने लगा और रील बनाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से अधूरे ब्रिज से नीचे गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरे में लोगों को लगा कि कोई लाइट गिरी है, लेकिन पास पहुंचने पर बालक को लहूलुहान पाया. घटना के वक्त वहां मौजूद बच्चियों के चेहरे पर केक लगा हुआ था, जो हादसे के बाद बदहवास होकर नीचे पहुंचीं. ब्रिज एक तरफ से सड़क से जुड़ा है, लेकिन दूसरे छोर पर बैरिकेडिंग नहीं होने से यह हादसा हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को एमएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता अर्जुन उरांव ने बताया कि शाम को गांव का ही एक युवक अमन को साथ ले गया था. सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, रील बनाने के दौरान यह दुर्घटना हुई है. परिजनों के आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola