केएन त्रिपाठी बने जूडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 05 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
केएन त्रिपाठी बने जूडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष

केएन त्रिपाठी बने जूडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रांची में झारखंड जूडो संघ के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भारतीय जूडो महासंघ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक राम उदय सिंह व सूर्यदेव त्यागी ने की. चुनाव प्रेक्षक राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. झारखंड के 20 जिला से संघ के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. सर्वसम्मति से झारखंड जूडो संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ. राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. जबकि परीक्षित तिवारी महासचिव व अंशुमन राय कोषाध्यक्ष बने. संघ का उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, नंद गोपाल त्रिपाठी, शशि पांडेय, वीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार मिश्रा, सह सचिव राजीव कुमार सिंह, चंदन साहनी, अनीश राय, अभिषेक कुमार सिंह, सुदीप चक्रवर्ती को बनाया गया. इसी तरह आरती कुमारी, उज्जवल कुमार सिंह, विनायक वैभव, अनीश कुमार राय कार्यकारिणी के सदस्य बनें. तकनीकी समिति का अध्यक्ष पप्पू कुमार व सचिव उपेंद्र कुमार को बनाया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola